करहल: दिहुली नत्थू सिंह महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव रहे
शुक्रवार को नत्थू सिंह महाविद्यालय दिहुली पर स्मार्टफोन वितरित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बरनाहल ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। नीरज यादव ने बताया के हर बच्चे को स्मार्टफोन सही उपयोग करना चाहिए इसका कभी दुरुपयोग ना करें ऐसे तमाम बिंदुओं पर ब्लॉक प्रमुख ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।