सिंगरौली: शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार करने वाले आरोपी को बरगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार
युवती से दुराचार का मामला बरगवां थाना क्षेत्र से आया है, जहां थाना क्षेत्र के एक ग्राम में रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाली एक छात्रा से उसके रिस्तेदार के जाने वाले ने शादी का झांसा देकर लगातार दुराचार किया। कुछ वर्षों बाद जब आरोपी युवक की असलियत सामने आई तो हिम्मत करके पीड़िता ने बरगवां थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा।