कलसी: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में कालसी ब्लॉक प्रमुख हुए शामिल
Kalsi, Dehradun | Jan 12, 2024 देहरादून में शुक्रवार को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुई। कालसी ब्लाक प्रमुख मठोर सिंह चौहान बैठक में शामिल हुए। बैठक में विकास की विभिन्न योजनाओं पर सदस्यों द्वारा चर्चा की गई। मनरेगा वर्ष 2024 25 का बजट पारित किया गया। मठोर सिंह चौहान ने बारिश न होने के कारण, कृषकों की रवि की फसल बर्बाद होने को लेकर मुख्य कृषि अधिकारी अवगत कराया ।