मंदसौर: पशुपतिनाथ रोड शिवना नदी किनारे से हाथ भट्टी की बनी 10 लीटर जहरीली शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
मंदसौर कोतवाली थाना क्षेत्र के पशुपतिनाथ रोड शिवना नदी किनारे से धर्मेंद्र पिता अशोक घावरी उम्र 33 साल को हाथ भट्टी की बनी 10 लीटर जहरीली शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा, कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई सीपी सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 49 एं आबकारी एक्ट की धारा में कार्रवाई कर आगे की पूछताछ की जा रही है,