मंदसौर: ग्रामअचेरी से गुमशुदा12 वर्षीय नाबालिग जावरा स्थित हुसैन टेकरी से मिला। वायडी नगर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द किया।
मंदसौर ग्राम अचेरी से गुमशुदा 12 वर्षीय नाबालिग जावरा स्थित हुसैन टेकरी से मिला। वायडी नगर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसआई धर्मेश यादव व टीम ने जांच करते हुए तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचनाओं के आधार पर संभावित स्थानों पर तलाश की।