बहेड़ी: उत्तमनगर रोड नहर किनारे मुठभेड़ में गौकशी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, एक पुलिस कर्मी घायल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज 27 मार्च तड़के करीब 4 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह के साथ पुलिस टीम ने कारवाई करते हुए बहेड़ी थाना क्षेत्र के उत्तमनगर रोड नहर किनारे नीला सफ़ेद रंग के टेंपो को रोकना चाहा कि तभी बदमाश पुलिस को देखकर अचानक टेंपो को तेजी से नहर की पटरी पर भगाने लगे ।