हाथरस: गांव नगला कुंवर जी में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से विद्युत कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया, उपचार जिला अस्पताल में जारी
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला कुंवरजी में आज रविवार को दोपहर 12:30 बजे के लगभग विद्युत विभाग में तैनात एक संविदा कर्मी 11 हजार की लाइन पर काम कर रहा था तभी अचानक से उसको विद्युत करंट लग गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया अचानक से दुर्घटना कोदेख भीड़ लग गई सहयोगियों की मदद से घायल को गंभीर हालत मेंजिला अस्पताल लाया गया जिसका डॉक्टरो द्वारा उपचार जारी है