बलरामपुर: बिजली कटौती और विभागीय कर्मियों के कार्य व्यवहार से नाराज ग्रामीणों ने स्टीम पावर हाउस का घेराव कर किया प्रदर्शन
बिजली कटौती एवं विभागीय कर्मियों के कार्य व्यवहार से नाराज ग्रामीणों ने स्टीम पावर हाउस का घेराव कर प्रदर्शन किया। कर्मचारी व अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पावर हाउस से संचालित सभी फीडरों को बंद करा दिया। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया। इस दौरान देहात कोतवाली से पुलिस टीम भी बुलानी पड़ी।