वजीरगंज नगर में वाला जी आई केयर सेंटर पर आंखों का इलाज कराने आए एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक निहाल सिंह पुत्र सोहनलाल निवासी जाहिदपुर आलमपुर थाना सहसवान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद निहाल सिंह की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।