देवसर: बैढ़न कोतवाली क्षेत्र के बलियरी एवं देवरा से 50हजार रुपए की शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध की कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बधन कोतवाली प्रभारी को सफलता हाथ लगी है जहां एक आरोपी के कब्जे से कुल ₹50000 की देसी शराब,विदेशी शराब एवं बियर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।