देवसर: चितरंगी के कस्तूरबा गांधी छात्रावास के हैंडोवर के मामले का जांच में आरोप सिद्ध होने पर भी नही हुई कार्रवाई।
चितरंगी मुख्यालय के 50 सीटर कस्तुरबा गांधी आवासीय छात्रावास के निर्माणाधीन भवन के हैण्डओवर के मामले में जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बावजूद संबंधित जिला शिक्षा केन्द्र के सहायक यंत्री पर करीब दो साल बीत जाने के बाद भी जिला पंचायत सीईओ एवं जिला प्रशासन कार्रवाई करने का साहस नही जुटा पाया है।