बरेली: इज्जत नगर थाना पुलिस ने नाबालिग बच्चियों से गलत काम करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
इज्जत नगर थाना पुलिस नाबालिग बच्चियों के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शिकारपुर चौधरी का रहने वाला है। पुलिस को देखकर आरोपी ने की फायरिंग जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।