बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिणे गांव में एक बंद घर में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने गुरुवार रात घर के सभी ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह चोरी का पता चला, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि गृह स्वामी दिनेश झा अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ करीब 20 दिन पहले दिल्ली गए थे। वे इसी सप्ताह घर लौटने वाले थे।