नुआंव: मापतपुर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
Nuaon, Kaimur | Nov 2, 2024 शनिवार की दोपहर 2:00 बजे नुआंव प्रखंड क्षेत्र के मापतपुर गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दद्दन पहलवान, बीएसपी नेता संत विलास सिंह, सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जहां कुश्ती दंगल प्रतियोगिता को देखने के लिए क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ी रही।