शामली एसपी एनपी सिंह ने मंगलवार शाम लगभग चार बजे पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि एक फरवरी को कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील निवासी अरशद की चाकू लगने से मौत हो गई थी। घटनास्थल से एक तमंचा भी पड़ा मिला था, लेकिन उसका प्रयोग नहीं हुआ था। हत्यारोपियों ने चाकू से गोदकर हत्याकांड को अंजाम दिया था।