अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने प्रेम नगर में नशे के खिलाफ की कार्रवाई, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने एसपी रमेश मौर्य के निर्देश पर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित कुल तीन आरोपियों से 230 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के जप्त की हैं। पुलिस ने कार्रवाई प्रेमनगर में करते हुए आरोपी बेअंत सिंह से 90 नशीली गोलिया और आरोपी शुभम सोनी से 140 नशीली गोलिया बरामद की है। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।