इंदौर: राऊ विधायक को देखने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री, विधायक की जान बचाने वाले जवान को दिया जाएगा ₹50,000 का इनाम
Indore, Indore | Sep 28, 2024 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इंदौर प्रवास के दौरान विशेष हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने राऊ विधायक मधु वर्मा का हालचाल जाना। पिछले दिनों विधायक वर्मा को हार्ट अटैक आने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वही मुख्यमंत्री ने विधायक की जान बचाने वाले जवान को इनाम देने की घोषणा करी।