आजमगढ़ जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ । जिसमें खुद को सपा का बूथ अध्यक्ष बताने वाले राजेश यादव ‘रोमियो’ नामक व्यक्ति ने मेंहनगर की सपा विधायक पूजा सरोज पर 15 हजार रुपये कमीशन लेकर लाइट लगवाने का आरोप लगाया है। वीडियो में आरोप लगाया गया कि विधायक के नाम पर स्वीकृत लाइट को पैसे लेकर गोलू यादव के निजी आवास पर लगवा दिया गया ।