भांडेर: नगर में साँडों का आतंक, सर्राफा बाजार में साँड ने अधेड़ पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद
Bhander, Datia | Mar 29, 2026 भांडेर नगर में आवारा सांडों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला वार्ड सर्राफा मार्केट का है, जहां अधेड़ कृष्ण चौरसिया पर दो सांडों ने हमला कर दिया। बताया गया कि कृष्ण अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी आपस में लड़ते हुए दो सांड वहां पहुंचे और उन्हें चपेट में ले लिया। हमले में कृष्ण चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए और काफी खून बह गया।