लापुंग: कुरकुरिया झोगेड़ नाले के पास जंगली हाथी ने बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला
Lapung, Ranchi | Jan 30, 2025 लापुंग थाना क्षेत्र के कुरकुरिया झोगेड़ नाला के समिप जंगली हाथी ने एक बुजुर्ग को कुचल कर मार डाला है। बुजुर्ग व्यक्ति गांव से बाहर में एक झोपड़ी बनाकर वहीं रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की देर रात में ही सोने के दौरान हाथी ने कुचला है। घटना की जानकारी आज गुरुवार को सुबह 8:00 बजे ग्रामीणों के द्वारा पुलिस एवं वन विभाग को दी गई ।