गुनौर: नगर गुनौर का मुख्य मार्ग अतिक्रमण की चपेट में, रोज लग रहा जाम
Gunnor, Panna | Feb 12, 2026 गुरुवार की दोपहर 12: बजे एक जन समस्या का मामला सामने आया जहाँ गुनौर नगर का मुख्य मार्ग इन दिनों अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े वाहन, हाथ ठेले और दुकानों का सामान फैलने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।