नगर निगम के अंतर्गत अवधपुरी वार्ड के मेहताब बाग मोहल्ले में सीवर पाइप के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार दोपहर 3 बजे पब्लिक एप की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब क्षेत्रवासियों से बातचीत की तो लोगों ने बताया कि इस गंभीर समस्या से महापौर को अवगत कराया जा चुका है।