भरथना के ऊसराहार रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात 8 बजे तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से बाइक सवार 40 वर्षीय शिव प्रकाश पुत्र रामकिशोर निवासी सरावा भरथना घायल हो गए। सूचना पर उन्हें स्वजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।