फारबिसगंज: सिरसिया के समीप बाइक व कार की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल, इलाज जारी
अररिया फारबिसगंज मार्ग में सिमराहा थाना क्षेत्र के सिरसिया के समीप बाइक व कार की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में रेफरल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल दोनों पति-पत्नी की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.