हाथरस: गांव खेड़ा परसौली में युवक ने आपसी कहासुनी के बाद विशाख्त पदार्थ का सेवन किया, बिगड़ी हालत में अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली अपनी ससुराल में आए एक युवक ने आपसी कहासुनी में विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विशाख्त पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ने पर युवक को उपचार के लिए हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा युवक के बारे में पुलिस को सूचना दी।