नगर के हेलीपेड के पास नए विधायक कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें नगर एवं आस पास के क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, गण मान्य नागरिक एवं आम जन शामिल हुए। विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार के सभी ने होली खेली एवं एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। शाम करीब साढ़े चार बजे मंत्री गोविंद सिंह होली मिलन समारोह में शामिल हुए।