खुरई: सुमरेरी तिराहे के पास भैंसों से टकराकर बाइक सवार की हुई मौत
Khurai, Sagar | May 28, 2025 सड़कों पर घूम रहे मवेशियों के कारण आए दिन बाइक सवारों की टक्करों में मौतें हो रही हैं। खुरई सागर रोड बुधवार रात लगभग 8 बजे एक 72 वर्षीय बाइक सवार सुमरेरी तिराहे के पास भैंसों से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार 72 वर्षीय सुमरेरी निवासी जगत सिंह बताए जा रहे हैं।