हुज़ूर: भोपाल का बड़ा तालाब अब केवल 3.6 फीट खाली, कई इलाकों में जलभराव
Huzur, Bhopal | Jul 30, 2025 भोपाल का बड़ा तालाब अब सिर्फ 3.6 फीट खाली है। बुधवार सुबह तक जलस्तर 1663.20 फीट पहुंच गया। कैचमेंट एरिया में बारिश और कोलांस नदी के उफान से पानी लगातार बढ़ रहा है। बारिश थमने के बावजूद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कोलार रोड की जानकी सोसायटी, मंदाकिनी चौराहा, करोंद, शिवनगर, अयोध्या बायपास की कॉलोनियों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है|