बुधवार की शाम गोड्डा समाहरणालय में नगर परिषद की उपाध्यक्ष के लिए वार्ड पार्षद के द्वारा वोट किया गया। 21 वार्ड पार्षदों में 13 वोट लेकर पूजा तिवारी नगर परिषद की उपाध्यक्ष चुनी गई। मतगणना के बाद समाहरणालय में उप विकास आयुक्त के द्वारा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उनके समर्थकों की खुशी और जोश चरम पर थी।