बसेड़ी: बसेड़ी में शुक्रवार को एक निजी महाविद्यालय में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित
Baseri, Dholpur | Feb 17, 2024 बसेड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बसेड़ी कस्बा स्थित एक निजी महाविद्यालय में शुक्रवार को संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने भाग लिया। संवाद कार्यक्रम के तहत आमजन द्वारा प्रधानमंत्री को सुना गया। इस दौरान बताया गया कि सरकार द्वारा आमजन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।