इंदौर: इंदौर में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी, शिवालयों में विशेष व्यवस्था, कलेक्टर ने कहा ट्रैफिक व्यवस्था मेट्रो स्तर पर लागू
Indore, Indore | Feb 12, 2026 आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश के साथ इंदौर में भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने गुरुवार 4 बजे मीडिया से चर्चा करते हुए बताया, कि शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।