झांसी: हार-जीत की बाजी लगाते हुए कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, रक्सा के डगरवाह का बताया जा रहा वीडियो
Jhansi, Jhansi | Dec 31, 2024 हार जीत की बाजी लगाते हुए कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में 10 से 15 लोग एक सुनसान खेत में हार जीत की बाजी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं खेत में 5 से 6 बाइक खड़ी दिखाई दे रही हैं, उन्ही बाइक के बगल में लोग जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसका वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बनाकर अपने मोबाइल में कैद कर लिया।