झांसी: पुलिस ने बरुआसागर, चिरगांव समेत अन्य शराब के अड्डों पर मारा छापा, 172 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 4 को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Dec 31, 2024 आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत बरुआसागर, चिरगांव, ग्राम जरबो, गढ़मऊ समेत अन्य शराब के अड्डो पर अलग- अलग समय मे छापामार दबिश दी गई। दबिश के दौरान 160 लीटर अवैध कच्ची शराब व 12 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, कुल 172 लीटर अवैध बरामद की गई। वही 4 लोगो को गिरफ्तार किया गया।