नई सराय के प्रसिद्ध धार्मिक स्थान झिरिया हनुमान मंदिर पर नव वर्ष संगीतमय सुंदरकांड और भंडारे के साथ उत्साह के साथ मनाया गया। संगीतमई सुंदरकांड पाठ की शुरुआत दोपहर 1 बजे से हुई। सुंदरकांड पाठ शाम 4 बजे तक चला। सुंदरकांड में बदरवास से आए कलाकारों ने ऐसा शमा बांधा कि श्रोता झूमते नजर आए। सुंदरकांड पाठ के बाद महा आरती और भंडारा आयोजित किया गया।