जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर से जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नन्द लाल कुशवाहा के द्वारा टीका मित्र वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।मंडलीय स्वास्थ्य समन्वयक बिजेंद्र चौबे और ममता पाठक भी उपस्थित रहे।यह वैन जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को टीकाकरण के महत्व,लाभ एवं समय पर टीकाकरण की आवश्यकता के प्रति लोगो को जागरूक करेगी।