राजातालाब: ठठरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग हुए घायल
वाराणसी के ठठरा गांव (तमाचाबाद) में सोमवार सुबह लगभग 11 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से चार को इलाज के लिए जक्खिनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सोनी का पड़ोस के जावेद और फिरोज के परिवार से जमीनी विवाद चल रहा है।