जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने प्राथमिक विद्यालय भुअर निरंजनपुर, कंपोजिट विद्यालय तकिया डारी डीहा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने बूथों की आलेख्य मतदाता सूची का पाठन किया जा रहा है, जिससे सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाया जा सके।