कटिहार: रामनवमी शोभा यात्रा में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका को लेकर संगठन के सदस्य ने नगर थाने में आवेदन दिया
गुरुवार की दोपहर 3 बजे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के सदस्यों के द्वारा नगर थाना में आवेदन दिया गया है। दिए गए आवेदन में संगठन के सदस्य ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने का प्रयास किया गया था। हालांकि असामाजिक तत्व का प्रयास को संगठन के सदस्यों ने विफल कर दिया।