यातायात पुलिस देहरादून की ओर से नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में देहरादून के न्यू रोड स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के बाहर खड़ी कार को यातायात पुलिस क्रेन वाहन की मदद से कार्यालय ले आई जिससे कार चालक को काफी परेशानी हुई. पीड़ित ने कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो उसे कार नजर नहीं आई जिससे अफरा-तफरा का माहौल पैदा हो गया।