बद्दी: भारी बारिश ने गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ा, कमला देवी और उनके बेटे की मदद के लिए गुहार
Baddi, Solan | Aug 30, 2025 हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ उपमंडल के अंतर्गत रामशहर के पहाड़ी हल्के में स्थित घटियाच पंचायत के बनी गांव में प्रकृति के प्रकोप ने एक गरीब परिवार का सब कुछ छीन लिया। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कमला देवी और उनके परिवार के मकान को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। यह दुखद घटना उस समय हुई जब गांव में भारी बारिश का कहर बरप रहा था। गनीमत रही कि मकान के ढहने से पहले