कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सिंहभूम लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने बीजेपी का थामा दामन
Kanke, Ranchi | Feb 26, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सिंहभूम लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में दोनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। गीता कोड़ा का बीजेपी में शामिल होना पार्टी के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए यह बहुत बड़ा झटका है।