मंदसौर: पिपलिया की अयोध्या बस्ती में युवक का शव फांसी के फंदे पर मिला, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
मंदसौर जिले के पिपलियामंडी की अयोध्या बस्ती मे बुधवार को दशरथ पिता मोहन लाल नायक उम्र 25 का शव उसी के घर मे फांसी पर लटका मिला था।पुलिस ने मर्ग क़ायम कर शव परिजनों को सौंप दिया था। गुरुवार को सुबह तकरीबन सवा अठ बजे परिजनों ने जाम लगा दिया