पलवल: श्याम नगर में शादी में गए युवक की हुई मौत, रात को बंद मिला मोबाइल; दोस्तों पर हत्या का शक
Palwal, Palwal | Mar 10, 2025 श्याम नगर कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह रात को अपने दो दोस्तों के साथ कार लेकर एक शादी समारोह में गया था। वह घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी बंद था। सुबह उसका शव मिला। उसके पिता की शिकायत पर अब पुलिस ने उसके दोस्तों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है पुलिस का कहना है की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा