सहारनपुर: क्यूआर कोड विवाद पर भड़के भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद, बोले- फैक्ट्री नहीं चलती, आंदोलन के लिए जनता से लूंगा सहयोग
सहारनपुर निवासी भीम आर्मी संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने क्यूआर कोड के माध्यम से आर्थिक सहयोग मांगने पर हो रही आलोचना का करारा जवाब दिया। गुरुवार दोपहर 3 बजे उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके आंदोलन के लिए चंदा मांगने पर आपत्ति जता रहे हैं, लेकिन सच यह है कि पार्टी की कोई फैक्ट्री नहीं है।