बरेली: तेज रफ्तार का कहर! टेंपो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत नाजुक, बरेली जिला अस्पताल में भर्ती
बरेली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला हजियापुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक टेंपो ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना 26 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1 बजे नवाब साहब की कोठी के पास हुई, जब कामरान नाम का युवक अपने दोस्तों से मिलने जा रहा था। अचानक तेज रफ्तार टेंपो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी,