थलीसैंण: थलीसैंण स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों में बीजेपी मंडल कार्यकर्ताओं सहित अन्य संगठनों ने चलाया स्वच्छता अभियान
22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर थलीसैंण में बीजेपी मंडल कार्यकर्ताओं सहित अन्य संगठनों द्वारा शहर स्थित शिव मंदिर सहित अनेक स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के बाद सभी ने 22 जनवरी को अपने घरों और आसपास दीपोत्सव मानने का संकल्प लिया l