दीगोद: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को सुल्तानपुर और इटावा क्षेत्र के दौरे पर, भाजपा नेता तैयारियों में जुटे
Digod, Kota | Jan 14, 2025 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर व इटावा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। लोकसभा अध्यक्ष के केम्प कार्यालय से मंगलवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष बिरला बुधवार को कृषि उपज मंडी परिसर में सुबह 11 बजे क्षेत्र में हुए विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।