इंदौर: एरोड्रम थाने में पैतृक संपत्ति की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, शिकायत पर पांच आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | May 24, 2025 इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव के बगीचे में रहने वाले व्यापारी प्रदीप यादव ने अपनी पैतृक संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, गाड़रखेड़ी तहसील में स्थित उनकी पुश्तैनी जमीन को वर्ष 1977 में कुछ लोगों को किराए पर दी थी। किरायेदारों की मृत्यु के बाद, उनके परिजनों ने फर्जी दस्तावेज से जमीन बेच दी।