गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के बरियो जामा मस्जिद में प्रत्येक साल के भांति इस साल भी झामुमो के 20 सुत्री प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अंसारी के द्वारा शुक्रवार शाम 5:48 बजे रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी रखी गई थी. जिसमें मुख्य रूप से सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, गोबिंदपुर के थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत इफ्तार, पूर्व मुखिया मोबिन अंसारी उपस्थित हुए।