डोभी: बहेरा थाना गेट के सामने गिट्टी से लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
Dobhi, Gaya | Mar 30, 2026 बहेरा थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिट्टी लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बहेरा थाना गेट के मुख्य मार्ग पर की गई। इस संबंध में बहेरा थाना कांड संख्या 56/26 के प्राथमिक अभियुक्त महेश मंडल (उम्र 25 वर्ष), पिता सुदर्शन मंडल, निवासी डोभी थाना, जिला गया को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। बताया